Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

New Delhi : रेखा गुप्ता ने ‘मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम’ का किया शुभारंभ, 90 हजार बच्चों को मिलेगा लाभ

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोषित बचपन ही विकसित भारत की मजबूत नींव है और स्कूली बच्चों के मुस्कुराते चेहरे इस बात का प्रमाण हैं कि पोषण केवल भोजन नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि अन्नदान की भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस पहल में संस्था के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि देश में मिड-डे मील योजना ने लाखों बच्चों को विद्यालयों से जोड़ा और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाई है। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ‘मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम’ बच्चों को दिन की शुरुआत से ही आवश्यक ऊर्जा और पोषण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।

उन्होंने बताया कि अक्षय पात्र फाउंडेशन दिल्ली सरकार के लगभग 200 विद्यालयों के सहयोग से करीब 90 हजार बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। राजधानी में संचालित फाउंडेशन की चार अत्याधुनिक रसोइयों के माध्यम से भोजन समय पर बच्चों तक पहुंचाया जाता है। इसे बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम पोषण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और पोषण अभियान जैसे कार्यक्रमों ने देश में पोषण को जन आंदोलन का रूप दिया है। स्वस्थ और पोषित बालक ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, गर्भवती माताओं के पोषण, मिलेट्स के प्रोत्साहन और सर्विकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण जैसे अभियानों को स्वस्थ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प के साथ अटल कैंटीन के माध्यम से श्रमिकों, जरूरतमंदों, मरीजों के परिजनों और असहाय लोगों को मात्र पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन एक लाख लोगों को सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराना है। इस दिशा में 100 अटल कैंटीन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 71 कैंटीन प्रारंभ की जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान देना उपचार से अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्वस्थ बचपन ही समृद्ध भारत की पहचान है। अक्षय पात्र जैसी संस्थाओं के साथ सरकार की साझेदारी को समाज और शासन के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया। इस अवसर पर श्याम जाजू, भरतर्षभ दास, चंचलपति दास और योगेश वर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें