Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश : बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा नई सरकार की प्राथमिकता हो- शंकराचार्य अधोक्षजानंद

Mathura News : मथुरा में प्रवास के दौरान शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज ने बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वहां रहने वाले सवा करोड़ हिंदुओं की सुरक्षा नई सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ऐतिहासिक रूप से गोवर्धन मठ के विशेष संरक्षित क्षेत्र में आता है, इसलिए वहां के हिंदुओं का हित उनके लिए सर्वोपरि है।

शंकराचार्य ने कहा कि राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश के सनातनी समाज ने जिस साहस और एकजुटता के साथ अपने मठ-मंदिरों की रक्षा की है, वह वंदनीय है। उन्होंने नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ ठोस कदम उठाने होंगे।

उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में यह आवश्यक है कि सरकार सभी समुदायों का विश्वास जीते और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करे। हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक मूल्यों की कसौटी भी है।

वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि ज्योतिर्मठ का मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक किसी को भी शंकराचार्य पद का दावा नहीं करना चाहिए। उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसे विवादों से भगवा की गरिमा को ठेस पहुंचती है और धार्मिक परंपराओं की मर्यादा प्रभावित होती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें