Noida police transfer: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

Noida police transfer: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले
नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रशासनिक जरूरतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए रविवार को कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। इस संबंध में मीडिया सेल ने जानकारी दी।
आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त लाइन और आरटीसी के साथ-साथ अब पुलिस उपायुक्त यातायात की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं, आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा को प्रभारी पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल को महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी से मुक्त कर प्रभारी पुलिस उपायुक्त एफआरआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, वे साइबर, नारकोटिक्स, अभिसूचना और सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले की तरह ही संभालती रहेंगी।
पीपीएस अधिकारी मनीषा सिंह अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा के पद पर कार्य करेंगी। इसके अलावा, पीपीएस अधिकारी पूनम मिश्रा को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑफिसर के साथ-साथ अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे





