Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही पर हापुड़ के एक्सईन हटाए, संभल भेजे गए

Hapur News : बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत बिजली चोरी के प्रकरणों के निस्तारण में उदासीनता बरतने पर हापुड़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता अशीष कौशल को उनके पद से हटाकर संभल भेज दिया गया है। उनके स्थान पर मीटर विभाग में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले सचिन द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिले में इन दिनों बिजली बिल राहत योजना लागू है, जिसमें उपभोक्ताओं को मूलधन में छूट, सरचार्ज में माफी तथा बिजली चोरी के मामलों में भी विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। हापुड़ डिवीजन में बिजली चोरी के कुल 4152 प्रकरण योजना की पात्रता श्रेणी में चिन्हित किए गए थे, लेकिन इनमें से केवल लगभग 25 प्रतिशत मामलों में ही आवेदन प्राप्त हो सके हैं। योजना को लागू हुए लगभग दो माह होने जा रहे हैं, इसके बावजूद लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर उच्चस्तरीय बैठक में हापुड़ डिवीजन की स्थिति बेहद खराब पाई गई। अधिकारियों के अनुसार इसी के चलते अधिशासी अभियंता अशीष कौशल को हटाकर संभल भेजा गया है।

अधिशासी अभियंता की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं और व्यापारियों में भी असंतोष था। पिछले दिनों व्यापारियों ने हंगामा करते हुए प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर एक्सईन और एक एसडीओ की शिकायत की थी। संपूर्ण समाधान दिवस में भी एक उपभोक्ता ने उनके खिलाफ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व अधीक्षण अभियंता एस.के. अग्रवाल का भी हापुड़ से स्थानांतरण किया गया था। इससे पहले अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार और यू.के. सिंह को निलंबित कर यहां से हटाया जा चुका है। हापुड़ और गढ़ डिवीजन में भी पूर्व में अधिशासी अभियंताओं पर कार्रवाई हो चुकी है।

अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि अधिशासी अभियंता अशीष कौशल को संभल भेजे जाने के मौखिक आदेश प्राप्त हुए हैं। अभी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल यह प्रभार मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी को सौंप दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें