Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Greater Noida Traffic Advisory: CM Yogi के दौरे पर बदले रूट, एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर पर रहेगा डायवर्जन

Greater Noida Traffic Advisory: CM Yogi के दौरे पर बदले रूट, एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर पर रहेगा डायवर्जन

ग्रेटर नोएडा में 21 फरवरी को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। सेक्टर-28 स्थित India Chip Private Limited के कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, Yamuna Expressway और दिल्ली बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर विशेष डायवर्जन लागू रहेगा।

वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान दिल्ली के डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर से आने वाले अतिविशिष्ट अतिथि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जीरो प्वाइंट पहुंचेंगे। वहां से यमुना एक्सप्रेसवे पर 26 किलोमीटर स्थित फलैदा कट से उतरकर सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। वीआईपी वाहनों की पार्किंग मंच के दाहिने ओर निर्धारित स्थान पर रहेगी।

दिल्ली और नोएडा से आने वाली एचसीएल व शिव नादर स्कूल की बसें भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगी, लेकिन फलैदा कट से बाईं ओर उतरकर पुराना रबूपुरा रोड होते हुए पानी की टंकी से पहले खाली बंद मार्ग पर बनाई गई पार्किंग में खड़ी की जाएंगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद वाहन रबूपुरा-दनकौर सर्विस मार्ग से होकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी और गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के रास्ते लौट सकेंगे।

मीडिया और एचसीएल कर्मियों के वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है। ये वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से फलैदा कट पर उतरकर तीर्थली डबल सर्विस रोड से सेंट्रल वेयरहाउस बिल्डिंग के पास टी-प्वाइंट से दाहिने मुड़कर तय पार्किंग में पहुंचेंगे और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

ककोड, झाझर और जहांगीरपुर की ओर से आने वाले वाहन कैंची तिराहा रबूपुरा से बाईं ओर मुड़कर रबूपुरा बाईपास और तीर्थली चौराहा होते हुए सामान्य पार्किंग में पहुंचेंगे। जेवर, दयानतपुर और आसपास के गांवों से आने वाले वाहन यीडा ग्रीन पार्क के पीछे निर्धारित स्थल पर वाहन खड़े करेंगे।

दनकौर और रबूपुरा की ओर से आने वाले वाहन डबल सर्विस रोड और फिल्मसिटी मार्ग से सामान्य पार्किंग तक पहुंचेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता के साथ निकाला जाएगा। यातायात संबंधी जानकारी के लिए 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

वीवीआईपी कार्यक्रम के दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा की ओर जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर से आने वाले वाहन एनएच-9 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते डायवर्ट किए जाएंगे।

आगरा की ओर से आने वाले वाहनों को जेवर टोल से पहले अलीगढ़ की ओर मोड़ा जाएगा। परी चौक से आगरा जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर भेजे जाएंगे। ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में एक्सप्रेसवे से सर्विस रोड पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें