Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Noida flower show 2026: नोएडा में 19 फरवरी से 4 दिन तक होगा भव्य फ्लावर शो, फूलों से सजेगी पूरी जगह

Noida flower show 2026: नोएडा में 19 फरवरी से 4 दिन तक होगा भव्य फ्लावर शो, फूलों से सजेगी पूरी जगह

नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक चार दिन तक भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन सेक्टर-33ए स्थित शिल्पहाट शिवालिक पार्क में किया जाएगा। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और इसका औपचारिक उद्घाटन कल दोपहर के बाद किया जाएगा।

फ्लावर शो में विभिन्न प्रजातियों के फूलों से बनाए गए म्यूरल्स और स्कलप्चर मुख्य आकर्षण होंगे। सबसे प्रमुख आकर्षण केदारनाथ मंदिर है, जिसे फूलों से 30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा बनाया गया है। शो का मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर आधारित है, जिसकी लंबाई 22 फीट और ऊंचाई लगभग 25 फीट है। इसके अलावा फूलों से त्रिशूल, डमरू और नंदी की प्रतिकृतियाँ केदार मंदिर के सामने स्थापित की गई हैं। करेलों से बनाए गए हाथी की लंबाई 6 फीट है। मुख्य पाथवे और बास्केट सौंदर्यकरण भी 7 फीट की ऊंचाई में तैयार किया गया है। प्रवेश पाथवे द्वार और प्रवेश गार्डन द्वार 10 फीट लंबाई और 12 फीट ऊंचाई में बनाए गए हैं। इसके अलावा ढोलक शेप बास्केट, फ्लोरल रेप्लिका ऑफ मटका फ्लो और बुद्धा लोटस जैसी आकृतियाँ भी दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

फ्लावर शो में कई प्रतिष्ठित संस्थान अपनी प्रदर्शनी लगाएंगे, जिनमें उत्तर रेलवे, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, एनआईआईटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शामिल हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा भी रोचक रखी गई है। 19 फरवरी को सांसद गौतमबुद्धनगर डॉ. महेश शर्मा और विधायक नोएडा पंकज सिंह फ्लावर शो का उद्घाटन करेंगे, जिसमें आईटीबीपी बैंड टीम का प्रदर्शन होगा। 20 फरवरी को सवत्र बैंड प्रस्तुति देगा। 21 फरवरी को विभिन्न संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए गार्डन का मूल्यांकन कर उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 22 फरवरी को स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और समापन समारोह में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डॉ. विष्णु सक्सेना, डॉ. अर्जुन शिशौदिया, अनिल अग्रवंशी, शंभू शिखर, कल्पना शुक्ला और विनोद पांडेय अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

फ्लावर शो में 90 से अधिक स्टॉल और 38 नर्सरी शामिल हैं। इसमें कलिम्पोंग और भीमताल से विशेष प्रदर्शनी आएगी। बीज, खाद, नर्सरी उत्पाद, खेती के औजार, उद्यान सजावट, कीटनाशक और गमलों सहित कई तरह के उद्यान सामग्री यहाँ उपलब्ध होंगे। इस भव्य आयोजन से नोएडा के नागरिकों और पर्यटकों को चार दिन तक फूलों और रंगों की दुनिया का आनंद मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें