उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल, CHC गढ़मुक्तेश्वर का बताया गया वीडियो

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर से जुड़ा बताकर एक कथित वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) ने जांच के आदेश दिए हैं।

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक टेबल पर बोतलें और गिलास रखे नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का है, जहां खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है।

यह वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में अस्पताल परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर ऐसी गतिविधि होने की आशंका से नाराजगी देखी जा रही है।

हालांकि, TOP STORY इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे लोग कौन हैं।

इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रथम दृष्टया यह मामला सही पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img