Noida Eve Teasing Case: युवती से छेड़छाड़ करना मनचले को पड़ा भारी, सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Noida Eve Teasing Case: युवती से छेड़छाड़ करना मनचले को पड़ा भारी, सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-22 निवासी एक महिला ने मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी 8 फरवरी को किसी काम से सेक्टर-3 जा रही थी। इसी दौरान चौड़ा गांव निवासी अंश बैरागी नामक युवक उसका पीछा करने लगा। आरोप है कि बीच सड़क पर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक हरकतें कीं।
युवती द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद आरोपी नहीं रुका और उसे लगातार परेशान करता रहा। किसी तरह युवती वहां से बचकर घर पहुंची और अपनी मां को रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। लगातार हो रही इन हरकतों के कारण युवती का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया था।
शिकायत मिलते ही सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ





