Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा में शराबियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 383 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

Greater Noida Police Action ग्रेटर नोएडा में शराबियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 383 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे की हालत में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 383 लोगों को पकड़ा है। इस अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़कों, पार्कों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल शांति व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने रात के समय व्यापक सर्च और चेकिंग अभियान चलाया।

यह अभियान ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान के निर्देशन में सोमवार रात पूरे जोन में एक साथ चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए और हुड़दंग करते सैकड़ों लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 292 वीएनएस के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की है। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से 42, थाना बीटा-2 से 28, थाना दादरी से 52, थाना जारचा से 32, थाना कासना से 75, थाना ईकोटेक प्रथम से 14, थाना दनकौर से 62, थाना जेवर से 62 और थाना रबूपुरा क्षेत्र से 16 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा को मजबूत करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य है कि शहर में शांति, सुरक्षा और अनुशासन का माहौल बना रहे और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है और पुलिस की इस सख्ती को सकारात्मक कदम बताया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img