उत्तर प्रदेश : विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2026-27 सोमवार 9 फरवरी से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल संबोधित करेंगी। 10 फरवरी को सदन के वर्तमान और पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। विधानमंडल की कार्यवाही 20 फरवरी तक प्रस्तावित है।

11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 13 फरवरी तक सदन की कार्यवाही नियमित रूप से चलेगी। 14 और 15 फरवरी को शनिवार और रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी। 16 फरवरी से पुनः सदन की कार्यवाही शुरू होगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों से सदन के सुचारु संचालन में सहयोग करने की अपील की है। वहीं नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सदस्यों से जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने, स्वस्थ चर्चा करने और प्रदेश के विकास के लिए सरकार का सहयोग करने का आग्रह किया है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img