राज्यउत्तर प्रदेश

SSC Exam Cheating: एसएससी परीक्षा में ब्लूटुथ से नकल करते पकड़ी गई युवती

SSC Exam Cheating: एसएससी परीक्षा में ब्लूटुथ से नकल करते पकड़ी गई युवती

नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया है। सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही एक महिला अभ्यर्थी को ब्लूटुथ डिवाइस के जरिए नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएससी आरडी एनआर रीजन के निर्देश पर झज्जर के कुंजिया गांव निवासी करीना के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामला जमानती धाराओं में होने के कारण कोतवाली स्तर से ही महिला को नोटिस तामील कर जमानत दे दी गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिस पर परीक्षा केंद्र कर्मचारियों ने उसकी जांच की। जांच में उसके पास से एक ब्लूटुथ डिवाइस बरामद हुई, जिससे वह बाहर से संपर्क कर प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर रही थी। घटना की सूचना तुरंत ई-मेल के माध्यम से एसएससी आरडी एनआर रीजन को दी गई, जहां से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। परीक्षा केंद्र प्रशासन ने पुलिस को सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपे हैं, जिनमें फॉर्म-1 की प्रति, अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड, लिखित बयान, पहचान पत्र और अन्य सहायक कागजात शामिल हैं। साथ ही बरामद ब्लूटुथ डिवाइस भी पुलिस के सुपुर्द कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button