Noida Crime: मारपीट और फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Noida Crime: मारपीट और फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में गली से डंपर निकालने को लेकर हुए मारपीट और फायरिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झट्टा गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को झट्टा गांव की एक संकरी गली में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब सागर भाटी अपने डंपर को गली से बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुंदर ने डंपर निकालने पर आपत्ति जताई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस में बदल गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआत में पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था, लेकिन बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने फायरिंग की बात को सही पाया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झट्टा गांव निवासी दीपक और रवि कुमार के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img