राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Dumper Accident: नोएडा में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

Noida Dumper Accident: नोएडा में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगरी गोलचक्कर पर बुधवार रात एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।

बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक आदेश शर्मा, जो गाजियाबाद के विजयनगर का निवासी था, रात में किसी काम से ग्रेटर नोएडा वेस्ट से लौट रहा था। तिगरी गोलचक्कर पर डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आदेश को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना की सूचना पर परिजनों को अवगत करा दिया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button