उत्तर प्रदेशराज्य

Noida crime: नशे में धुत युवकों की दबंगई, मां-बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट

Noida crime: नशे में धुत युवकों की दबंगई, मां-बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट

नोएडा। जारचा क्षेत्र के धनुवास गांव में रविवार को नशे में धुत चार युवकों ने एक मां और उसके बेटे के साथ मारपीट कर इलाके में दहशत फैला दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धनुवास गांव निवासी पुनीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को गांव की एक हलवाई की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। उसी दौरान गांव के ही सोनू और विवेक वहां पहुंचे। दोनों नशे की हालत में थे और बिना किसी वजह के पुनीत के साथ गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ता देख पुनीत वहां से चुपचाप अपने घर लौट आया।
आरोप है कि कुछ ही देर बाद सोनू और विवेक अपने दो अन्य साथियों मोहित और प्रशांत के साथ पुनीत के घर पहुंच गए। चारों आरोपियों ने घर में घुसकर पुनीत और उसकी मां के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button