राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान- देवकीनंदन महाराज

Mathura News : टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले को कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने डर का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार और वहां की क्रिकेट टीम दोनों को यह भली-भांति पता है कि मौजूदा दौर में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने जीत हासिल करना बेहद मुश्किल है। हार और अपमान से बचने के लिए पाकिस्तान ने मैच न खेलने का निर्णय लिया, जो उसकी कमजोरी को दर्शाता है।

सोमवार को कोलकाता से कथा करके वृन्दावन लौटे देवकीनंदन महाराज ने कहा कि पाकिस्तान खुद को बांग्लादेश का हितैषी दिखाने की कोशिश करता है, जबकि वास्तव में वह किसी का हितैषी नहीं हो सकता। उन्होंने भारतीय टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से भारत क्रिकेट खेल रहा है, उससे लगता है कि मैच भले ही कोलंबो में होता, लेकिन पाकिस्तानी टीम को कैच लाहौर में पकड़ने पड़ते।

देवकीनंदन महाराज ने स्पष्ट कहा कि भारत जहां भी खेलेगा और जिससे भी खेलेगा, उसका प्रदर्शन शानदार रहेगा। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ हैं और भारत के शत्रुओं के साथ न कभी थे और न कभी रहेंगे। पाकिस्तान खेले या न खेले, इससे भारतीय क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।

प्रियाकान्तजू मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे क्रिकेट का मैदान हो या युद्ध का क्षेत्र, हर बार पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बार क्रिकेट में उसने समझदारी दिखाई है, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम जानती है कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से जीत हासिल करना उसके बस की बात नहीं है।

Related Articles

Back to top button