राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा

Hapur News : हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

धौलाना सर्किल क्षेत्र की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए बताया कि, आदिल पुत्र जाकिर (निवासी गाजियाबाद, वर्तमान में साई सिटी) ने उनकी नाबालिग बेटी को अपने घर में खींचकर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिवार को बताया, घटना सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया।

सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई। पिपलेड़ा से भुडगढ़ी जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button