Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मेंथा ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Hapur News : हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देहरा में स्थित हेलो अरोमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में मेंथा ऑयल से जुड़ा कार्य होता है, जिसके चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी की रात अग्निशमन केंद्र पिलखुवा को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। कॉलर विशाल जैन ने बताया कि मसूरी-गुलाटी रोड स्थित खसरा नंबर 19 पर बनी फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमजी रोड फायर स्टेशन से एक फायर यूनिट को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।
मौके पर पहुंचने पर आग की भयावहता को देखते हुए स्थिति को गंभीर पाया गया। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील केमिकल और मेंथा ऑयल के कारण आग तेजी से फैल रही थी। हालात को काबू में करने के लिए जनपद हापुड़ के अन्य फायर स्टेशनों के साथ-साथ निकटवर्ती जनपद गाजियाबाद से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया।

कुछ ही समय में कई फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंच गए और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर स्वयं मौके पर मौजूद रहे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए केमिकल फोम और आधुनिक उपकरणों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया।

कई घंटों की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझा लिया गया और स्थिति को सामान्य किया गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और अन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों और क्षति के आंकलन की जांच बाद में की जाएगी। समय रहते दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें