राज्यउत्तर प्रदेश

Yadav Samaj Noida: अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की संगोष्ठी आयोजित, सामाजिक ट्रस्ट और 11 मंजिला भवन निर्माण का संकल्प दोहराया गया

Yadav Samaj Noida: अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की संगोष्ठी आयोजित, सामाजिक ट्रस्ट और 11 मंजिला भवन निर्माण का संकल्प दोहराया गया

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो के महासचिव चंद्रभान यादव के नेतृत्व में अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन एलपीएस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-51 नोएडा में किया गया। यह संगोष्ठी निर्धारित समयानुसार दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुई और शाम 5 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवक राम यादव ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष राव शिवकुमार यादव उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रमुख वक्ताओं में राजेश्वर सिंह यादव, एलपीएस पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह यादव, आनंदी बैंकट हॉल के संचालक अशोक सुराना, संरक्षक हरी भजन सिंह, उपाध्यक्ष मनोज यादव, राकेश यादव, अंतरिक्ष ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, नंदलाल यादव, ब्रह्मपाल यादव, सूरत, राम यादव, नरेंद्र सिंह यादव, वेद प्रिय शास्त्री, ओमकार शास्त्री, रवीश यादव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

संगोष्ठी के दौरान अटूट संबंध यादव मैरिज ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महासचिव चंद्रभान यादव ने नोएडा में एक नए सामाजिक ट्रस्ट के गठन और समाजसेवा के उद्देश्य से 1000 मीटर भूमि पर 11 मंजिला भवन निर्माण के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक, शैक्षिक और वैवाहिक परामर्श जैसे कार्यों का केंद्र बनेगा। उनके इस संकल्प का उपस्थित समाजबंधुओं ने जोरदार स्वागत किया और सामूहिक रूप से इस पहल को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

सभा के अंत में अध्यक्ष सेवक राम यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और विस्तृत चर्चा के माध्यम से नए संगठन के गठन की दिशा में ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने समाजहित में तन, मन और धन से योगदान देने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत राजेश्वर सिंह यादव की ओर से सभी उपस्थित लोगों के लिए भव्य और सुंदर नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। इस अवसर पर लोगों ने इस बात की विशेष सराहना की कि कार्यक्रम समय के प्रति पूर्ण अनुशासन के साथ संचालित हुआ। तय समय पर शुरुआत और समाप्ति को उपस्थित लोगों ने अनुकरणीय बताया और भविष्य में भी इस तरह की संगोष्ठियों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button