Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : एप डाउनलोड कराकर महिला के खाते से 7.58 लाख की ठगी

Hapur News : साइबर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके मोबाइल में एप डाउनलोड करवा लिया और खाते से 7.58 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी मिथलेश बंसल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल गैस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए 12 रुपये का बिल बकाया होने की बात कही और भुगतान के नाम पर व्हाट्सएप पर एक एप भेज दिया। आरोपी के कहने पर महिला ने एप डाउनलोड कर लिया।

एप डाउनलोड होते ही पीड़िता का मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद आरोपी ने 9 जनवरी को तीन बार में महिला के खाते से रकम निकाल ली। पहली बार 3,60,126 रुपये, दूसरी बार 2,97,872 रुपये और तीसरी बार 1,00,563 रुपये खाते से निकाल लिए गए। इस तरह कुल 7,58,561 रुपये की ठगी की गई। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश से थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी साइबर क्राइम पटनीश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें