Noida: दादरी में ड्रोन सर्वे से संपत्ति कर संग्रह शुरू, नगर पालिका बढ़ाएगी राजस्व और नागरिक सुविधाएं

Noida: दादरी में ड्रोन सर्वे से संपत्ति कर संग्रह शुरू, नगर पालिका बढ़ाएगी राजस्व और नागरिक सुविधाएं

नोएडा। दादरी नगरपालिका परिषद ने नगर क्षेत्र की संपत्तियों का ड्रोन सर्वे शुरू कर दिया है, जिससे संपत्ति कर का सही निर्धारण किया जाएगा और नगर पालिका की आमदनी बढ़ेगी। इसके माध्यम से नगरवासियों को आधारभूत सुविधाएं बेहतर रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को पारित बोर्ड निर्णय के तहत आवासीय, व्यावसायिक और रिक्त संपत्तियों का GIS तकनीक के जरिए डिजिटल सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे कार्य एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। इसमें नए और पहले से छूटी हुई संपत्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

दादरी नगर क्षेत्र लगभग आठ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। GIS सर्वे से संपत्तियों का वास्तविक मूल्यांकन कर निर्धारण होगा और उसी के अनुसार कर लागू किया जाएगा। बाहरी क्षेत्रों में नए निर्माण भी इस दायरे में शामिल होंगे।

सर्वे में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और आधुनिक डेटा संग्रहण तकनीक का उपयोग किया जाएगा। GIS प्रणाली से कराधान, बुनियादी ढांचे की योजना, संपत्ति प्रबंधन और भविष्य की विकास परियोजनाओं के लिए सटीक एवं विश्वसनीय डेटा उपलब्ध होगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि यह परियोजना नगर के योजनाबद्ध विकास और बेहतर प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। नई परिसंपत्तियों को भी कर के दायरे में लाया जाएगा और भुगतान प्रक्रिया नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img