Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : गैंगस्टर एक्ट के पांच वांछित बदमाशों पर हापुड़ पुलिस ने घोषित किया 20-20 हजार का इनाम

Hapur News : हापुड़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे पांच बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर की गई है। लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित कर दबिश तेज कर दी है।

पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार जुबैर निवासी करीमपुरा, हापुड़ कोतवाली देहात क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। इसी क्रम में चमन निवासी रामपुर रोड, हापुड़ कोतवाली देहात से भी गैंगस्टर मामले में फरार चल रहा है। नईम निवासी आवास विकास, बुलंदशहर रोड, हापुड़ भी कोतवाली देहात से गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित है। इसके अलावा नौशाद निवासी वैठ, थाना बहादुरगढ़ और सद्दाम निवासी गांव गिनौरा, जनपद बुलंदशहर, थाना हाफिजपुर क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे हैं। इन सभी पांचों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनपद में संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने आम जनता से अपील की है कि यदि इन वांछित बदमाशों से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें