Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बड़ा एनकाउंटर, मुठभेड़ के बाद 4 गोकश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने गोकशों के साथ मुठभेड़ में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 2 घायल हो गए, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 जिंदा पशु, तमंचे, कारतूस, ईको कार और उपकरण बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ बदरखा नहर पटरी पर हुई। पिछले 10 दिनों में क्षेत्र में 2 गोकशी की घटनाएं हुई थीं। जिन्होंने घटनाओं को करना स्वीकार किया है।

सीओ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम फुलड़ी-बदरखा नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी कुछ दूरी पर मोबाइल और बाइक की लाइट जलती हुई दिखाई दी। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो वहां कुछ लोगों द्वारा गोकशी करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम को देख गोकशो ने फायरिंग शुरु कर दी, जहां टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी फायरिंग में दो गोकशो के पैर में गोली लग गई। जबकि दो अन्य अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम फिरोज पुत्र कमरुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर (घायल), इनायत पुत्र अब्दुल कादिर निवासी वैठ (घायल), मनोज पुत्र श्रीपाल निवासी बागपत, अजरुद्दीन पुत्र निवासी अमरोहा बताया है। इनके कब्जे से एक इको कार, एक बाइक, गोकशी करने के उपकरण, एक जिंदा गोवंश, दो तमंचे, 2, जिंदा व 2 खोका कारतूस बरामद हुए है।आरोपी फिरोज पर एक दर्जन से अधिक गोकशी व अन्य मुकदमे दर्ज है।

उन्होंने कहा कि गोकशी जैसी घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें