Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : बीसीसीआई ने सनातनियों की भावना का सम्मान किया : देवकीनंदन महाराज

Mathura News : वृन्दावन के देवकीनंदन महाराज ने केकेआर की आईपीएल टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने पर बीसीसीआई को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने करोड़ों सनातनियों की भावना का सम्मान किया है।

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सख्त संदेष दिया जाना चाहिए। उन्होंने केकेआर टीम मालिक शाहरूख खान के रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सनातनी हिंदुओं की मांग को दरकिनार कर दिया।

केकेआर टीम के पास हिंदुओं की वेदना के साथ खड़े होने का मौका था, लेकिन उन्होंने इसका उपयोग नहीं किया। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि यह विरोध किसी खिलाड़ी या व्यक्ति का नहीं था, बल्कि मौजूदा माहौल में बांग्लादेशी क्रिकेटर को खेल से बाहर रखकर हिंदु जनमानस पर हो रहे अत्याचारों का विरोध जताना आवश्यक था।

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि बांग्लादेशी सरकार अपने यहाँ हिंदु अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में असफल हो रही है, ऐसे में सख्त संदेष दिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि केकेआर टीम के पास मौका था कि बीसीसीआई से पहले वे खुद ही खिलाड़ी को बाहर कर पीड़ितों के साथ खड़े होते, लेकिन अभिनेता ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं की उपेक्षा करते हुये कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें