Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida: नववर्ष जश्न से पहले नोएडा में ट्रैफिक सख्त, कल इन रास्तों पर एंट्री बैन, गलत पार्किंग पर होगी तुरंत कार्रवाई

Noida: नववर्ष जश्न से पहले नोएडा में ट्रैफिक सख्त, कल इन रास्तों पर एंट्री बैन, गलत पार्किंग पर होगी तुरंत कार्रवाई

नोएडा में नववर्ष के जश्न को लेकर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। शहर के प्रमुख बाजारों, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बुधवार दोपहर दो बजे से देर रात तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेंगे। जरूरत पड़ने पर यह व्यवस्था एक जनवरी को भी जारी रखी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य जाम की समस्या से बचना और लोगों को सुरक्षित व सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-18, सेक्टर-104 समेत शहर के कई हिस्सों में विशेष सर्वे के बाद यह योजना तैयार की गई है। सेक्टर-18 के अलावा जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया, डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज, लॉजिक्स मॉल, मोदी मॉल और आसपास के मुख्य बाजारों के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है। इन इलाकों में केवल निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अनुमति होगी।

सेक्टर-18 में आने वाले वाहन अट्टा पीर की ओर से एचडीएफसी बैंक के कट और रेडिसन होटल के तिराहे से बहुमंजिला पार्किंग में प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य सभी कट या तो बंद रहेंगे या केवल सेक्टर-18 से बाहर निकलने के लिए इस्तेमाल किए जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि सेक्टर-18 या आसपास की किसी भी सड़क पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को तुरंत क्रेन के जरिए हटाकर चालान की कार्रवाई की जाएगी। वाहन केवल सेक्टर-18 की बहुमंजिला पार्किंग, जीआईपी मॉल और गार्डन गलेरिया मॉल की अंदरूनी पार्किंग में ही खड़े किए जा सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने नर्सरी तिराहे से अट्टा चौक मेट्रो स्टेशन सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग और मेट्रो स्टेशन से अट्टा पीर की ओर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह नो-पार्किंग जोन घोषित किया है। इन मार्गों पर वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा कई प्रमुख मार्गों से वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। गुरुद्वारा सेक्टर-18 के आगे एफओबी से पहले और बाद में, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के नीचे से बाजार की ओर जाने वाला रास्ता, सोमदत्त टावर से टॉयस खजाना चौराहा, हल्दीराम चौराहे से चाइना कट की ओर जाने वाले मार्ग और सेक्टर-18 बिजलीघर तिराहे से सेक्टर-18 की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर-17 और सेक्टर-18 नलकूप तिराहे से नर्सरी तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश भी बंद किया जा सकता है।

डीसीपी यातायात डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि बुधवार दोपहर से ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यह ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जाम या यातायात संबंधी किसी भी समस्या के लिए लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें