उत्तर प्रदेशराज्य

Yamuna Expressway fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का तांडव, तीन कारों की टक्कर में 11 लोगों की जान बची

Yamuna Expressway fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का तांडव, तीन कारों की टक्कर में 11 लोगों की जान बची

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरटेकिंग के दौरान तीन कारें आपस में टकरा गईं और देखते ही देखते उनमें भीषण आग लग गई। हादसा थाना रबूपुरा क्षेत्र के माइलस्टोन 20 के पास हुआ, जहां जलती कारों में फंसे यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।

सूचना मिलते ही रबूपुरा पुलिस, QRT टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग की लपटों के बीच से कुल 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए कैलाश अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेकिंग के दौरान अचानक ब्रेक लगने से यह हादसा हुआ। समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम की बहादुरी की सराहना की है। इस घटना के बाद एक बार फिर यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और स्पीड लिमिट को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button