उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित

Hapur News : जनपद हापुड़ में धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विनीत पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।. तक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
गढ़मुक्तेश्वर की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी अभिलाष तोमर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार गांव सालारपुर निवासी विनीत चौहान उर्फ मोनू उसके भाई सुमित चौहान, आशा, मनवीर निवासी गांव बहादुरगढ़ और अंकुश निवासी गांव फौदापुर थाना गजरोला जनपद अमरोहा से उसकी पुरानी जान पहचान थी। आरोपियों ने इसी बात का फायदा उठाकर षड्यंत्र रचकर उसे क्षेत्र में दवा और सीरिंज बनाने की फैक्टरी लगाने की बात की। इसके लिए उन्होंने दो करोड़ रुपये से कंपनी शुरू कराने और उसे साझीदार बनाने का झांसा दिया।
आरोपियों के झांसे में आकर उसने उन्हें दस लाख रुपये दे दिए। पीड़ित के अनुसार उसने आरोपियों को कई बार में 25 लाख से अधिक की रकम दी। इसके बाद आरोपियों ने फैक्टरी का संचालन करने और उसके पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी विनीत तभी से फरार चल रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।





