Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Noida crime: नोएडा में कपल को ब्लैकमेल कर लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार, 12 मोबाइल और हथियार बरामद

Noida crime: नोएडा में कपल को ब्लैकमेल कर लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार, 12 मोबाइल और हथियार बरामद

नोएडा में पार्कों में बैठे कपल को ब्लैकमेल कर लूटपाट और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लूटे गए मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई एर्टिगा कार, एक अवैध तमंचा और दो चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। रविवार को सेक्टर-62 स्थित छोटा डी पार्क के पास जेपी कॉलेज रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध एर्टिगा कार को रोका और उसमें सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और हथियार बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश उम्र 21 वर्ष, गजेंद्र सोलंकी उम्र 35 वर्ष और पवन उर्फ गुंडी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एर्टिगा कार से नोएडा और आसपास के इलाकों में स्थित पार्कों में घूमते थे। वहां नए-नए कपल को निशाना बनाकर उनकी फोटो खींच लेते और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। डर के माहौल में कपल से मोबाइल फोन और नकदी वसूल ली जाती थी। इसके अलावा रात के समय सुनसान सड़कों पर अकेले आने-जाने वाले लोगों से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें भी अंजाम दी जाती थीं।

आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि छीने गए मोबाइल फोन दिल्ली में बेच दिए जाते थे और उससे मिले पैसे आपस में बांट लिए जाते थे। पुलिस ने बताया कि गजेंद्र सोलंकी के पास से जो मोबाइल फोन बरामद हुआ है, वह 20 दिसंबर की रात सेक्टर-62 इलाके में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय से छीना गया था। इस संबंध में पहले से ही थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उनसे यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन्होंने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके साथ कोई अन्य सदस्य तो शामिल नहीं है। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 गौतमबुद्धनगर में संबंधित धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग और कपल को ब्लैकमेल कर लूटपाट की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। पुलिस आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कह रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें