उत्तर प्रदेशराज्य

: IPL 2026: IPL Auction 2026: नोएडा सुपर किंग्स के प्रशांत वीर बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK ने लगाई रिकॉर्ड बोली

: IPL 2026: IPL Auction 2026: नोएडा सुपर किंग्स के प्रशांत वीर बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK ने लगाई रिकॉर्ड बोली

नोएडा। उत्तर प्रदेश टी20 लीग के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर (Prashant Veer) ने IPL 2026 ऑक्शन में सभी को चौंका दिया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें रिकॉर्ड 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था। CSK ने अपने आईपीएल इतिहास में किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए इतनी बड़ी राशि खर्च नहीं की थी।

प्रशांत वीर ने नोएडा सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश टी20 लीग के 10 पारियों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 64.00 के औसत और 155.34 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए, जिनमें तीन अर्धशतक शामिल थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 8 विकेट लिए और इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया। यूपी के अमेठी के रहने वाले इस युवा ऑलराउंडर ने अब तक खेले 9 टी20 मैचों में 167.16 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए और मात्र 6.45 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए।

प्रशांत वीर पहले ही CSK के लिए खेलने की इच्छा जता चुके थे। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मुझे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना बहुत पसंद होगा। मेरा धोनी सर के साथ एक सीजन में खेलने का सपना है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, खासकर उनकी कूलनेस। वह भी मेरी तरह लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं।” IPL 2026 मिनी ऑक्शन में उनका यह सपना सच हो गया। अब प्रशांत वीर एमएस धोनी के साथ CSK के ड्रेसिंग रूम में रहकर उनके अनुभव और नेतृत्व से सीखेंगे।

यह ऑक्शन IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में उनके नाम दर्ज हो गया है और युवा क्रिकेटर प्रशांत वीर की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर मान्यता मिली है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button