Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida crime: हनी ट्रैप की धमकी देकर मेडिकल स्टोर संचालक से 1.20 लाख की ठगी, मामा-भांजा गिरफ्तार

Greater Noida crime: हनी ट्रैप की धमकी देकर मेडिकल स्टोर संचालक से 1.20 लाख की ठगी, मामा-भांजा गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में हनी ट्रैप के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मेडिकल स्टोर संचालक को लड़की बनकर डराया गया और उससे 1.20 लाख रुपये वसूल लिए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो आरोपियों, मामा और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक माह पहले उसकी पहचान नौरंगपुर निवासी करन और छिजारसी निवासी कैलाश से हुई थी। शुरू में दोनों ने उससे दोस्ती बढ़ाई और भरोसा जीता। इसके बाद आरोपियों ने एक युवती बनकर व्हाट्सएप पर उससे बातचीत शुरू कर दी। चैटिंग के दौरान पहले मदद और जरूरत का हवाला देकर कुछ पैसे मांगे गए, जिससे पीड़ित को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

कुछ समय बाद आरोपियों ने हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उस पर झूठा केस दर्ज करवा दिया जाएगा और पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी। डर और सामाजिक बदनामी के भय के चलते मेडिकल स्टोर संचालक ने अलग-अलग किस्तों में कुल 1.20 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए।

बाद में जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर व्हाट्सएप चैट और मोबाइल नंबर की जांच की। जांच में सामने आया कि जिस नंबर से युवती बनकर चैटिंग की जा रही थी, वह सिम आरोपी करन के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात दोनों आरोपियों को दनकौर कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में करन ने बताया कि वह बीए फाइनल ईयर का छात्र है, जबकि उसका मामा कैलाश ड्राइवर का काम करता है। दोनों ने स्वीकार किया कि जल्दी पैसा कमाने की लालच में उन्होंने हनी ट्रैप के नाम पर ठगी की साजिश रची थी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। किसी भी तरह की धमकी, ब्लैकमेलिंग या संदिग्ध मांग की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें