Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida accident: घने कोहरे ने बढ़ाया खतरा, ग्रेटर नोएडा में NH-91 पर 6 वाहनों की भिड़ंत

Greater Noida accident: घने कोहरे ने बढ़ाया खतरा, ग्रेटर नोएडा में NH-91 पर 6 वाहनों की भिड़ंत

ग्रेटर नोएडा में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोट गांव के पास कम दृश्यता के चलते एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ, जब एनएच-91 पर कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी। सबसे पहले एक कार आगे चल रही कार से टकरा गई। अचानक ब्रेक लगने और कम दिखाई देने के कारण पीछे से आ रहे वाहन समय पर रुक नहीं पाए और एक के बाद एक कई गाड़ियां टकराती चली गईं। देखते ही देखते कुल छह वाहन इस चेन टक्कर का शिकार हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ गाड़ियों के आगे और पीछे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ियों में फंसे लोगों की मदद की और उन्हें बाहर निकाला। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक सहायता दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात बहाल किया जा सके। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-91 पर जाम की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से जल्द ही रास्ता साफ कर दिया गया और ट्रैफिक सामान्य हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दादरी की ओर से सिकंदराबाद की दिशा में जाते समय हुआ। घना कोहरा और तेज रफ्तार इस दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। किसी भी वाहन चालक की ओर से फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें