Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में 18 अगस्त की रात हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह भी बरामद किया है।

देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि गांव पीरनगर सूदना निवासी कृष्णकांत त्यागी ने 19 अगस्त 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 18 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे उनका भाई अतुल त्यागी एके जिम से एक्सरसाइज करके स्कूटी से अपने घर मोहल्ला त्यागी नगर लौट रहा था। आरोप था कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित सैनी मार्केट के सामने जैन कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचने पर बुलेट सवार गांव दोयमी व हाल निवासी देवलोक कोलानी निवासी मनीष उर्फ मतनौरा, दिपांशु त्यागी व प्रशांत गौड़ ने उनका पीछा किया। इसके बाद मनीष उर्फ मतनौरा ने जान से मारने की नियत से उसके भाई पर फायरिंग कर दी।

पीठ में गोली लगने से उनका भाई स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया था। इसके बाद तीन बुलेट लेकर मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद घायल हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी को नगर के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णकांत त्यागी ने बताया कि यह घटना विपिन चौधरी निवासी गांव मुरादपुर के इशारे पर हुई थी।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि इस घटना के आरोपी मनीष उर्फ मतनौरा को दोयमी धनौरा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना हापुड़ नगर में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें