Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : गंगा पुल पर दो बसों की टक्कर, बस में बैठे यात्रियों में मची चीख-पुकार

Hapur News : जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट गंगा पुल पर दो बसों की टक्कर से हड़कंप मच गया। हादसे में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन इस दौरान यात्री बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद पुल पर भीषण जाम लग गया।

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताया कि दोनों बस मुरादाबाद की ओर से दिल्ली की ओर जा रही थी। रोडवेज बस के पीछे से एक अन्य प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद प्राइवेट बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है और दोनों बस चालक बस लेकर रवाना हो गए।

उन्होंने बताया कि तहरीर मिलती है तो पुलिस ने मामले की जांच कार कार्रवाई करेगी। हादसे के बाद पुल पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया।

यह हादसा गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगा पुल पर हुआ है, जो एक प्रमुख मार्ग है और यहां पर यातायात की भारी मात्रा होती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें