Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Theft Gang: रेकी कर पीजी में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Noida Theft Gang: रेकी कर पीजी में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नोएडा। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक से रेकी कर पीजी और मकानों से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरोह लूट और चोरी का विरोध करने वालों को चाकू दिखाकर धमकाता था।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि हाल ही में पीजी और मकानों से कई चोरी की शिकायतें मिली थीं। मामले की जांच के लिए एसीपी स्वतंत्र सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को आरोपी दबोच लिए गए।

अरोपियों की पहचान:

  • समीर (दिल्ली, सीमापुरी)
  • अमन (सुंदरनगरी, मूल बिजनौर)
  • जावेद (मुस्तफाबाद, गिरोह का सरगना)

जांच में पता चला कि जावेद के खिलाफ दिल्ली में 13 और यूपी में 7 मामले दर्ज हैं। अमन और सलीम के खिलाफ भी विभिन्न राज्यों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के पास से चोरी की बाइक, 13 मोबाइल, चाकू, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने 80 से अधिक वारदात की हैं।

एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि गिरोह पीजी में तब रेकी करता जब वहां सफाई चल रही होती। मौका पाते ही आरोपी मोबाइल और लैपटॉप चुरा लेते। चोरी किए गए मोबाइल को वे बिहार और पश्चिम बंगाल में बेचते थे।

साइबर पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी दबोचने का दावा किया जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें