Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : शादी समारोह में आए युवक की मौत, लापरवाही से चलाई गई ट्रैक्टर सवारी ने ली भव्य रावल की जान

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सलोनी में आयोजित तीन दिवसीय पारिवारिक विवाह कार्यक्रम के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। 15 नवंबर 2025 को भव्य रावल अपने परिजनों के साथ शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आए थे। जहां हल्दी समारोह के बाद भव्य अपने कुछ मित्रों के साथ विवाह स्थल के पीछे स्थित खेत की ओर गए, जहां सभी ने ट्यूबवेल के पास बैठकर शराब पी। उसी दौरान पास के खेत में एक ट्रैक्टर चालक जुताई कर रहा था।

कुछ देर बाद भव्य और उनकी पत्नी तेजल सरीन भोजन करने के बाद फिर से मौके पर पहुंचे। इस दौरान तन्मय सिंगल ने ट्रैक्टर चालक से वाहन लेकर चलाना शुरू किया और पार्थ गुप्ता उसके साथ बैठा था। दोनों ने भव्य को अपने पास ट्रैक्टर पर चढ़ने के लिए आवाज दी, लेकिन भव्य ट्रैक्टर पर चढ़ नहीं पाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोप है कि तन्मय सिंगल ने ट्रैक्टर को तेज और लापरवाही से चलाया जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर भव्य के ऊपर चढ़ गया। पहले ट्रैक्टर का पिछला पहिया और फिर पीछे लगा कल्टीवेटर उनके धड़ पर गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक तक नहीं लगाए।

आरोप है चालक के नशे में होने के भी संकेत मिले। हादसे के बाद घायल भव्य की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मणिपाल अस्पताल, गाज़ियाबाद पहुंचाया गया जहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मणिपाल अस्पताल से पुलिस को 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद कई पुलिसकर्मी पहुंचे और सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें