Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Ranji Trophy 2025: नोएडा के शिवम मावी का जलवा, रणजी ट्रॉफी में पहला शतक, पांच विकेट लेकर रच दिया इतिहास

Ranji Trophy 2025: नोएडा के शिवम मावी का जलवा, रणजी ट्रॉफी में पहला शतक, पांच विकेट लेकर रच दिया इतिहास

कानपुर रणजी मुकाबले में मावी की दोहरी चमक
नोएडा: शहर के युवा तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर शिवम मावी ने रणजी ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से नया इतिहास रच दिया है। नागालैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक जड़ा और गेंदबाजी में पांच विकेट लेकर ऑलराउंडर के रूप में अपनी क्षमता साबित की।

शानदार बल्लेबाजी – महज 87 गेंदों में 101 रन
कानपुर में खेले गए इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 535 रन बनाकर पारी घोषित की। इस दौरान सेक्टर-52 निवासी शिवम मावी ने केवल 87 गेंदों में नाबाद 101 रन की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के जड़े, जिससे नागालैंड के गेंदबाजों पर दबाव बन गया। उनके साथ माधव कौशिक और आर्यन जुयाल ने भी शानदार शतकीय पारियां खेलीं।

गेंदबाजी में भी दिखाया जलवा, 5 विकेट झटके
बल्लेबाजी के बाद जब शिवम गेंद लेकर मैदान पर उतरे, तो नागालैंड के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं मिला। उन्होंने केवल 10 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। नागालैंड की टीम पहली पारी में मात्र 117 रन पर ढेर हो गई। फॉलोऑन के बाद भी टीम 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मावी ने अपनी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को बार-बार परेशान किया।

उत्तर प्रदेश की पारी और शानदार जीत
उत्तर प्रदेश ने नागालैंड को एक पारी और 265 रनों से मात दी। यह जीत टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है। मावी के प्रदर्शन ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

टी-20 इंटरनेशनल में भी साबित कर चुके हैं खुद को
शिवम मावी अब तक छह अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिनमें उन्होंने 7 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर चार विकेट का रहा है। वहीं, 21 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में उन्होंने 77 विकेट, और लिस्ट-ए के 46 मुकाबलों में 72 विकेट झटके हैं।

चोट से वापसी के बाद नया आत्मविश्वास
दो साल पहले चोट से जूझ रहे शिवम ने अपने करियर को लगभग नया रूप दिया। फिटनेस पर लगातार मेहनत के बाद अब वे पूरी तरह फॉर्म में लौट चुके हैं। इस बार भले ही आईपीएल नीलामी में बोली नहीं लगी, लेकिन रणजी ट्रॉफी और यूपी क्रिकेट लीग में उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा
शिवम मावी 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे। इसके बाद से वे नियमित रूप से आईपीएल टीमों के सदस्य रहे हैं। मावी वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सभी फॉर्मेट टीमों में चयनित हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

यूपी क्रिकेट लीग में भी चमके शिवम मावी
हाल ही में संपन्न हुई यूपी क्रिकेट लीग 2025 में शिवम मावी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मुकाबलों में 22 विकेट लेकर गेंदबाजी में दबदबा बनाया। उनका औसत 14.27 रहा, जबकि पिछले सीज़न में उन्होंने 10 विकेट झटके थे। इस प्रदर्शन ने आईपीएल में उनकी वापसी की संभावनाएं फिर से मजबूत कर दी हैं। शहर के क्रिकेट प्रेमियों और खेल समुदाय में शिवम मावी के इस प्रदर्शन से उत्साह की लहर है। स्थानीय कोच और खेल प्रेमियों का मानना है कि मावी का यह प्रदर्शन आने वाले समय में उन्हें राष्ट्रीय टीम में वापसी दिला सकता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें