Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 50 हजार का इनामी कुख्यात गौकश हसीन मुठभेड़ में ढेर

Hapur News : हापुड़ जिले के थाना कपूरपुर क्षेत्र में देर रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात गौकश हसीन को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। हसीन संभल के असमौली थाना क्षेत्र के गांव मैनोटा का निवासी था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर सहित विभिन्न जिलों में गौकशी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट जैसे 25 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि UP-112 पर सूचना मिली थी कि कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत जंगल में कुछ बदमाश गौकशी में संलिप्त हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो कार सवार बदमाश फरार होने लगे। घेराबंदी के दौरान हसीन ने थाना प्रभारी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से हसीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले धौलाना CHC और फिर पिलखुवा के रामा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार, अवैध पिस्टल, कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए। पुलिस अब हसीन के साथी बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें