Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida Crime: नोएडा में शोरूम से कार और सवा लाख रुपये लेकर दो कर्मचारी फरार

Noida Crime: नोएडा में शोरूम से कार और सवा लाख रुपये लेकर दो कर्मचारी फरार

 सेक्टर-10 स्थित शोरूम में चोरी की वारदात, प्रबंधक ने कराया मामला दर्ज
नोएडा। फेज-वन थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 में स्थित एक कार शोरूम से कार और नकद सवा लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। कंपनी के महाप्रबंधक ने इस चोरी में कंपनी के दो कर्मचारियों पर ही आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेल्समैन और सीनियर सेल्समैन पर चोरी का आरोप
शिकायतकर्ता मनीष जैन ने बताया कि वह सेक्टर-10 स्थित कार शोरूम में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी में अलीगढ़ निवासी तितेश वार्ष्णेय बतौर सेल्समैन और अमरोहा निवासी दीपांशु चौधरी सीनियर सेल्समैन के पद पर नियुक्त हैं। दोनों कर्मचारियों का कार्य केवल ग्राहकों को गाड़ियों की जानकारी देना और बिक्री प्रक्रिया में सहायता करना था। उन्हें किसी भी तरह की रकम लेने का अधिकृत अधिकार नहीं था।

बिना अनुमति शोरूम से ले गए बलेनो कार
प्रबंधक के अनुसार, तितेश वार्ष्णेय ने कंपनी के स्टॉक यार्ड से एक बलेनो कार निकाली और दीपांशु चौधरी के साथ मिलकर बिना गेट पास और प्रबंधन की अनुमति के गाड़ी को शोरूम से बाहर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 फर्जी बुकिंग कर ग्राहक से वसूले रुपये
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने जितेंद्र नाम के एक ग्राहक से झूठे बहाने से गाड़ी की बुकिंग कराई और उससे ₹1.25 लाख (सवा लाख रुपये) नकद जमा कराए। रकम लेने के बाद दोनों कर्मचारी कार समेत फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी प्रबंधन ने फेज-वन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

वारदात के बाद शोरूम प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है। कर्मचारियों के बैकग्राउंड की जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें