Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

GNIDA bulldozer drive: तुगलपुर के डूब क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर, 40,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त

GNIDA bulldozer drive: तुगलपुर के डूब क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर, 40,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तुगलपुर के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बुल्डोजर चलाकर करीब 40,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर लिया। यह जमीन कुछ कालोनाइजर अवैध रूप से कालोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना और भूलेख विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की और जमीन प्राधिकरण के कब्जे में ले ली।

एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए किसी भी अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी अवश्य लें, ताकि कालोनाइजरों के जाल में फंसकर अवैध कॉलोनी में अपनी कमाई खराब न करें।

ओएसडी भूलेख रामनयन सिंह ने बताया कि तुगलपुर डूब क्षेत्र के खसरा नंबर 703 और अन्य जमीन पर कालोनाइजर अवैध रूप से कालोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। एनजीटी के निर्देश स्पष्ट हैं कि डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण न किया जाए। प्राधिकरण की तरफ से पहले नोटिस जारी किया गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में ओएसडी और परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में वर्क सर्किल-4 की टीम, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, नरोत्तम सिंह और अन्य टीम के सदस्यों ने 7 जेसीबी और 3 डंफरों का इस्तेमाल करते हुए अवैध निर्माण को ढहा दिया। ओएसडी ने कालोनाइजरों को चेतावनी दी कि डूब क्षेत्र या प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने पर न केवल ध्वस्तीकरण होगा बल्कि कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें