Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश : प्रकाश उत्सव पर सीएम योगी बोले- सिखों का धर्मांतरण चिंता का विषय, गुरु नानक देव का संदेश आज भी प्रासंगिक

Lucknow News : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख समाज में हो रहे धर्मांतरण को गंभीर चिंता का विषय बताया….. लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज को इस दिशा में स्वयं आगे आकर जांच करनी चाहिए और गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए…..

योगी ने कहा, “पीलीभीत, खीरी, उधम सिंह नगर और रामनगर से धर्मांतरण की खबरें आ रही हैं। यह सिख समाज के लिए आत्ममंथन का विषय है….. समाज के लोग वहां जाएं, कारण जानें और गुरु के संदेश को वहां तक पहुंचाएं”

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि जब देश पर आक्रांताओं का हमला था और समाज भय में था, उस कठिन समय में गुरु नानक देव जी ने निर्भय होकर समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया…..

उन्होंने कहा, “गुरु नानक देव जी ने यह बताया कि ईश्वर हर दिशा में हैं….. जब उनसे कहा गया कि आप काबा की ओर पैर करके क्यों लेटे हैं, तो उन्होंने उत्तर दिया, बताइए, जिधर ईश्वर न हों उधर मैं पैर कर लूं यह उनके निर्भय चरित्र और अटूट श्रद्धा का प्रमाण है”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन त्याग, सेवा और एकता का प्रतीक है… उनका संदेश आज भी देश की सामाजिक और नैतिक संरचना की आधारशिला है….

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, “जो बोले सो निहाल! सत् श्री अकाल! श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने समाज के संगठन और मूल्यों की स्थापना के लिए जो दिव्य संदेश दिया, वही आज भारत की नैतिक और सामाजिक व्यवस्था की नींव है”

प्रकाश उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सिख संगत और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे…..

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें