Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : योगी ने मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई जमीन पर गरीबों को घर सौंपे बोले- यूपी में माफिया नहीं पनपेंगे

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों को घर सौंपते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में माफिया और दबंगों के लिए कोई जगह नहीं है……

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी गरीबों की या सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करेगा, उसे एक-एक इंच का हिसाब देना होगा

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के जियामऊ, डालीबाग स्थित एकता वन में मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई गई भूमि पर बने सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना का लोकार्पण किया……..  इस मौके पर उन्होंने दुर्बल आय वर्ग के 72 परिवारों को फ्लैट के आवंटन पत्र वितरित किए……..

सीएम योगी ने कहा, “यह सिर्फ आवास वितरण नहीं, बल्कि संदेश है कि माफिया की जमीन पर अब गरीबों के सपने पूरे होंगे, जो लोग माफिया को शागिर्द बनाते हैं, उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ते हैं और गरीबों का शोषण करवाते हैं , वे समझ लें, अब उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं चलेगा”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी दृढ़ता से खड़ी है “अगर कोई गरीबों की जमीन या सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करेगा, तो लेने के देने पड़ जाएंगे……..यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, जहां विकास, धर्म, संस्कृति और परंपरा का संगम है”

योगी ने कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी परिवारों से मुलाकात की, उन्हें गृह प्रवेश का सामान भेंट किया और बच्चों को दुलार कर चॉकलेट बांटी…….. उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया……..

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत एलडीए ने जो फ्लैट 10.70 लाख रुपये में दिए हैं, उनकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है……..
उन्होंने कहा कि 8000 आवेदनों में से 5700 पात्र पाए गए, जिनमें से 72 परिवारों को पहले चरण में आवास मिला है……..
सीएम ने कहा, “2017 में जब हमने सरकार संभाली, तब तय किया था कि यूपी की नकारात्मक छवि को बदलना है……..
माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई……..
पहले माफिया संविधान का अपमान करते थे, कानून का मजाक उड़ाते थे, अधिकारी उनके आगे झुक जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है”

उन्होंने कहा, “जो लोग माफिया को सहानुभूति देते हैं, वे प्रदेश के विकास के दुश्मन हैं….माफिया किसी के नहीं होते, वे गरीब, व्यापारी, बहन-बेटियों, सभी के लिए खतरा हैं….सरकार ऐसे तत्वों और उनके संरक्षणकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई करती रहेगी”

लाभार्थियों ने अपने नए घर पाकर खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि वे वर्षों से किराए के मकान में रह रहे थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से उन्हें अपना घर मिला है……..

मुख्य लाभार्थियों में सोनू कुमार कनौजिया, तारा देवी, शिखा अग्रवाल, सचिन कुमार सिंह और सुमन गुप्ता शामिल रहे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें