Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से महिला और 3 वर्षीय बच्ची की मौत

Hapur News : जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में चितौली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार एक महिला और 3 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ के सोहराब गेट निवासी अख्तर और उनका परिवार अन्य रिश्तेदारों के साथ कार में सवार होकर हाफिजपुर थाना क्षेत्र के चितौली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में जा रहे थे। बैक्वेट हॉल के पास पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और घायलों को कार से बाहर निकाला। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। हादसे में साजिदा और 3 वर्षीय मासूम अफान की मौके पर मौत हो गई। जबकि काशिफा, फाइजा, अंजुम, सद्दाम, मुम्मताज, अख्तर और अरसान घायल हो गए।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

शादी समारोह में यह खबर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग हादसे वाली जगह पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर राहगीरों को यातायात सुचारू रखने की सलाह दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें