Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : दहला देने वाली घटना, मगोर्रा क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 6 टीमें गठित कीं

Mathura News : मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने 10 वर्षीय एक दलित बालिका को अगवा कर उसके साथ हैवानियत की। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में सनसनी और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया है।

घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। गाँव के अनुसूचित जाति के एक मजदूर की दो बेटियां गांव के बाहर स्थित कुएं पर कपड़े धो रही थीं। बड़ी बहन कपड़े लेकर घर लौट गई, जबकि छोटी बहन (10 वर्षीय) वहीं अकेली थी।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि तभी मुंह पर कपड़े बांधे हुए तीन बाइक सवार युवक वहाँ पहुँचे। उन्होंने पहले बालिका से पीने का पानी माँगा और फिर उसे जबरन पास के एक धर्मस्थल में ले गए। यहाँ उन्होंने बालिका के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सामूहिक हैवानियत को अंजाम दिया।

शाम को साइकिल पर मजदूरों को गाँव की ओर लौटता देखकर बाइक सवार तीनों आरोपी भाग निकले। राहगीरों को देखकर बालिका धर्मस्थल से बाहर निकली और रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन उसे लेकर मगोर्रा थाना पहुँचे, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए, एसपी और सीओ अनिल कुमार सिंह तत्काल गाँव पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने मीडिया को बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित 6 टीमों का गठन किया गया है। और बीएन एस और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। ग्राम प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें