Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवक की बेरहमी से पिटाई, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह रोड पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में 20 से अधिक लोग एक युवक को सड़क पर गिराकर पीटते हुए दिख रहे हैं। आसपास खड़े लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम ईदगाह रोड पर कुछ युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी उनके दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक को एक दर्जन से अधिक लोगों ने जमकर पीटा।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को लात-घूंसों और डंडों से पीट रहे हैं। युवक दर्द से कराह रहा है, लेकिन आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस हरकत में आई है। सिटी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान कर ली गई है और घटना में शामिल सभी आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें