Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्राचीन मंदिर में भगवान की मूर्ति खंडित कर जंगल में फेंकी

Hapur News : हापुड़ जिले के गोयना गांव में शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने एक प्राचीन मंदिर में भगवान की मूर्ति खंडित कर जंगल में फेंक दी गई। शनिवार सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर घटना का पता चला, जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्हें मूर्ति गायब मिली। मंदिर का दरवाजा खुला था और मूर्ति का आधार खाली था। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर जंगल में खंडित मूर्ति मिली, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

इस दौरान आसपास के ग्रामीण और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने खंडित मूर्ति को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह असामाजिक तत्वों की जानबूझकर की गई हरकत प्रतीत होती है। आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें