Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर में किया कार्तिक मेले का निरीक्षण

Hapur News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 01:15 बजे हापुड़ पहुंचे। हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वह गंगा किनारे पहुंचे और उन्होंने गंगा में दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने आरती में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने कार्तिक मेले की कुछ दुकानों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री का गढ़मुक्तेश्वर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। गढ़मुक्तेश्वर की पावन धरा में इन कार्तिक मास के प्राचीन गंगा मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम शनिवार देर शाम को अधिकारियों को मिला था।

मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू कर दी। अस्थाई पुलिस लाइन के सभागार में समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि अति महत्वपूर्ण व पौराणिक मेले में विभिन्न राज्यों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि मेले की श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए कड़ी सुरक्षा बनाए रहने की बात भी कही है।

वहीं सीएम 3 बजे हेलीकॉप्टर से मेला स्थल से रवाना हो गए। यह बैठक लगभग 35 मिनट मिनट तक चली। जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें