Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भयावह सड़क दुर्घटना, ट्रक में लगी भीषण आग

Hapur News : हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर उपैड़ा फ्लाईओवर पर एक भयावह सड़क दुर्घटना हो गई। हापुड़ से सीमेंट लादे ट्रक को पीछे से आ रहे आलू से लदे कैंटर की जोरदार टक्कर मारने से ट्रक के पिछले हिस्से में भीषण आग लग गई।

लोगों में मची भगदड़

हादसे की तीव्रता इतनी थी कि हाईवे पर गुजर रही गाड़ियां रुक गईं और लोगों में भगदड़ मच गई। डर था कि आग ट्रक की डीजल टंकी तक न पहुंच जाए, जिससे बड़ा विस्फोट हो सकता था।

घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार, हापुड़ की ओर से सीमेंट लादकर गढ़मुक्तेश्वर जा रहे ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर के झटके से ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और स्पार्किंग से आग भड़क उठी। ट्रक में लदा सीमेंट जलकर खराब हो गया, जबकि कैंटर से आलू के कट्टे सड़क पर बिखर गए।

पुलिस और दमकल की कार्रवाई

आसपास के राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

घायल चालक की हालत

इस हादसे में कैंटर चालक मोमराज उर्फ पप्पू (ग्राम मन्नीखेड़ा, थाना सैदनंगली, जिला संभल) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया, “घायल चालक को अस्पताल में उपचाराधीन रखा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें