Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 7 निरीक्षकों और 45 उपनिरीक्षकों का तबादला

Hapur News : हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने 7 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है, जिसमें कई थाना प्रभारियों को बदला गया है। इसके अलावा, 45 उपनिरीक्षकों सहित कई चौकी प्रभारियों का भी तबादला कर दिया गया।

निरीक्षकों के प्रमुख तबादले

सिंभावली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह महेंद्र सिंह प्रभारी डीसीआरबी/रिट सैल, पीआरओ सुरेश सुरेश थाना प्रभारी सिंभावली, थाना प्रभारी हाफिजपुर मनीष चौहान को थाना प्रभारी धौलाना, वाचक श्यौपाल सिंह श्यौपाल सिंह थाना प्रभारी पिलखुवा, थाना प्रभारी पिलखुवा पटनीश पटनीश थाना प्रभारी हापुड़ देहात, थाना प्रभारी धौलाना नीरज कुमार प्रभारी गढ़ मेला, प्रभारी डीसीआरबी/रिट सैल रघुराज सिंह वाचक पुलिस अधीक्षक, चौकी प्रभारी जदीद प्रवीण कुमार थाना प्रभारी हाफिजपुर नियुक्त किए है।

चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों का फेरबदल

चौकी स्तर पर व्यापक बदलाव किए गए हैं। 44 चौकी प्रभारियों सहित 45 उपनिरीक्षकों को नए कार्यक्षेत्र सौंपे गए हैं। कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

जगतपाल सिंह (बाबूगढ़ थाना): प्रभारी चौकी नगौला, थाना हापुड़ नगर

सुनील कुमार (थाना कपूरपुर) : प्रभारी चौकी कस्बा पिलखुवा

वरुण कुमार (प्रभारी चौकी छिजारसी): प्रभारी चौकी यूपीएसआईडीसी

रणवीर सिंह (प्रभारी चौकी यूपीएसआईडीसी धौलाना): थाना धौलाना

रंजीत सिंह (थाना हापुड़ नगर): प्रभारी चौकी कोठी गेट

नवनीत कुमार (प्रभारी चौकी एसएसवी): थाना हापुड़ नगर

आजादवीर (थाना हापुड़ नगर): प्रभारी चौकी एसएसवी हापुड़ कोतवाली

विनीत उपाध्याय (पुलिस लाइन): प्रभारी चौकी समाना, थाना कपूरपुर

महन्तराज (पुलिस लाइन): प्रभारी चौकी छिजारसी, थाना पिलखुवा

नवीन गौतम (प्रभारी चौकी कालेज गेट पिलखुवा): थाना सिंभावली

धीरज राठी (थाना साइबर अपराध): प्रभारी चौकी कालेज गेट, थाना पिलखुवा

प्रशांत कुमार (सर्विलांस सेल): पीआरओ पुलिस अधीक्षक

एसपी के निर्देश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ये तबादले जनपद की कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए गए हैं। उन्होंने कहा, “सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध पर कड़ाई बरती जाए और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें