Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

New Delhi : दिल्ली के नांगलोई में मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

New Delhi (मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स) : दिल्ली के नांगलोई इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और मौके पर तीन बदमाशों को घायल कर काबू में कर लिया।

बाहरी दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि यही गिरोह दो दिन पहले भी पुलिस से मुठभेड़ कर फरार हो गया था। उन्होंने कहा, “दो दिन पहले हॉट चेज़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, लेकिन तब वे भागने में कामयाब रहे। आज जब पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, तो उन्होंने फिर से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए।”

घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चौथे साथी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह राजधानी के पश्चिमी इलाकों में कई लूट और हथियारबंदी की वारदातों में शामिल रहा है। मौके से हथियार बरामद किए गए हैं और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी है।

यह मुठभेड़ दिल्ली पुलिस के अपराध पर सख्त रुख और कानून व्यवस्था के प्रति उसकी दृढ़ कार्रवाई को दिखाती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

मिताली चंदोला

संबंधित खबरें