Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मांस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरातफरी

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रामपुर रोड पर रेबन फूड फैक्टरी में बृहस्पतिवार देर शाम अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। फैक्टरी के कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर फैक्टरी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद फैक्टरी की तकनीकी टीम ने गैस रिसाव बंद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार रामपुर रोड पर मांस फैक्टरी संचालित है। इसमें सैंकड़ों की संख्या में कर्मचारी व मजदूर काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम अचानक फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए।

जब टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो पता लगा कि फैक्टरी के रिफ्रेशमेंट सेक्शन में सेफ्टी वाॅल लीक होने से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। टीम ने मौके पर काम कर रहे मजदूरों को फैक्टरी से बाहर निकाल दिया है। मौके पर पहुंची फैक्टरी की तकीनीकी टीम ने सेफ्टी बाल को सही कर दिया था। इसके बाद गैस का रिसाव बंद हो गया था।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गैस रिसाव को तुरंत रोक दिया गया। गैस रिसाव से कोई हानि नहीं हुई। फैक्टरी में हालात सामान्य हैं। रिसाव की जांच कराई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें