Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता पर भड़के विधायक, पैर मारते ही उखड़ने लगी बजरी, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मेला रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने निरीक्षण किया। मगर वह उस समय गुस्से में आ गए जब उन्होंने देखा कि सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है और पैर मारते ही बजरी उखड़ने लगी। अपने शांत और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में पहचाने जाने वाले विधायक का यह रूप देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विधायक ने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति है कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं किया गया तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएंगे।

रविवार को उन्होंने जानकारी दी कि यह सड़क हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) द्वारा लगभग 40 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है जिसका उपयोग कार्तिक पूर्णिमा के मेले में लाखों श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे प्राधिकरण के अधिकारियों से इस मामले में बात करेंगे ताकि दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में बेहतर गुणवत्ता वाले निर्माण कार्य हो सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें